फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Forest destroyed two hundred meters

दो सौ मीटर जंगल जलकर नष्ट

Sat, 23 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कालीखोह मंदिर के समीप जंगल में गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण करीब दो सौ मीटर जंगल जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस व दमकल कर्मियों को दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी एवं पुलिस पहुंचकर करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सके। 
विज्ञापन



कालीखोह मंदिर के पास स्थित जंगल से गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक धुआं उठने लगा। इससे लोगों ने समझा कि कोई पूजा कर रहा है। लेकिन देखते ही देखते जंगल धू धू कर जलने लगा और आग की लपटे ऊपर तक उठने लगी तो सभी हैरान हो गए।
विज्ञापन


मंदिर के पास आग लगने की खबर लगते ही दूकानदार अपने अपने दूकान के पास लगाए गए प्लास्टिक के कवर को खोलकर हटाने लगे। जबतक लोग पहुंचकर आग को बुझाते तबतक आग करीब दौ सौ मीटर दूर तक फैल चुकी थी। स्थिति नियंत्रित नहीं होेते देख लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी। मौकेे पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कोई खाना बनाकर आग छोड़कर चले जाने की बात बता रहा है तो कोई जंगल में सिगरेट पीकर छोड़ने की बात बोल रहा है।  
मड़िहान ः विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के कठहवां फार्म हाउस स्थित आम के बगीचे एवं भावां के एक खेत में आग लग जाने से गुुरुवार को चार हेक्टेयर आम का बगीचा  व आठ बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। आग से हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 


मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का गोपलपुर ग्राम सभा के कठहवां में फार्म हाउस है। जिसमें आम का बगीचा है। गुरुवार की दोपहर अचानक एक पेड़ में आग लग गया। जिससे आसपास के पेड़ धू धू कर जलने लगे। आग लगने की खबर लगते ही फार्म हाउस में हड़कंप मच गया। 



मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाया लेकिन तबतक चार हेक्टेयर का आम का बगीचा जलकर नष्ट हो गया था। इसी थाना क्षेत्र के भावां निवासी वकील के खेत में गेहूं के फसल का बोझा बनाकर रखा था। जिसमें दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।  आशंका जताई कि किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा जिससे आग लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed