फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   For right personnel took vows

हक के लिए कर्मियों ने भरी हुंकार

Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
For right personnel took vows
नगर के अनगढ़ रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर धरने के प्रथम दिन कर्मचारियों ने मांग की कि पीएलआई का भुगतान किया जाए और आरएम ग्रुप डी औद्योगिक मजदूराें आदि कैडर में ठहराव का हल किया जाए।
विज्ञापन


एनईपीपी लागू करने में प्रबंधन द्वारा पैदा की गई परेशानियाें का हल निकाला जाए और अनुकंपा आधारित नियुक्तियाें में कठिनाइयाें को दूर किया जाए। मांग की गई कि एलटीसी, लीव इनकैशमेंट और चिकित्सा भत्ते की बहाली की जाए और ई-वन पे स्केल को फौरन लागू किया जाए।
विज्ञापन


अपने 30 सूत्री मांग पत्र के माध्यम से कर्मियों ने मांग की कि सीधे भर्ती कर्मचारियाें को 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ को लागू किया जाए और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुरूप विभागीय/आंतरिक प्रमोशन परीक्षाओं में एससी/एसटी कर्मचारियाें के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स में ढील दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला सचिव नागेंद्र सिंह सहित धीरेंद्रधर दूबे, एमएच उस्मानी, नरेश वर्मा, सुरेश चंद्र बिंद, आरपी ओझा, मानसिंह पटेल, राजेश पाल, जयशंकर पांडेय, रमेश पाठक, त्रिभुवन, दिनेश तिवारी, रामलौटन, खुनखुन राम, दिनेश मौर्य, शमीम जंग खां, रीता देवी, अनुसूइया देवी, पुष्पा देवी, अमरनाथ मालवीय उमाशंकर सहित बीएसएनएल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed