{"_id":"61e1c83716e38f1ab273019a","slug":"foot-overbridge-closed-at-railway-station-increased-trouble-for-passengers-mirzapur-news-vns633592191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बन्द, यात्रियों को बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बन्द, यात्रियों को बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्वचालित सीढ़ी भी नहीं चल रही। इसलिए यात्रियों को काफी परेशानी हो रही। फुट ओवर ब्रिज का समय पूरा हो गया था, इसलिए बंद किया गया है।
फुट ओवर ब्रिज की मीयाद पूरी होने पर आरपीएफ पोस्ट के पास दूसरे ब्रिज का निर्माण 2019 में शुरू हुआ। नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में तीन वर्ष से अधिक का समय लग चुका है। इस बीच पिछले दिनों पुराने ब्रिज से आवागमन बंद कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में समस्या होती है। सामान लेकर आने वाले यात्रियों को लंबी दूरी तय कर दूसरे ब्रिज से आवागमन करना पड़ता है। इस चक्कर में कई लोग रेलवे ट्रैक से आ जा रहे।
इस बाबत स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज 60 वर्ष से पुराना हो गया था। सेक्शन सीनियर इंजीनियर के निर्देश पर फुट ओवर ब्रिज को बंद किया गया है। स्वचालित सीढ़ी यात्रियों के न रहने पर ही बंद रहती है। इसलिए कोई समस्या नहीं है।