फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Flying squad raid on Congress candidate's office

कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय पर उड़नदस्ते का छापा

Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Flying squad raid on Congress candidate's office
बिना अनुमति के कार्यालय संचालन की सूचना पर निर्वाचन के उड़न दस्ता बुधवार की शाम नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजन पाठक के पैरिया टोला स्थित कार्यालय पहुंचा। पुलिस के साथ पहुंचे मजिस्ट्रेट को देखकर अगल-बगल लोग यह सोचने लगे कि क्या हो गया लेकिन उड़न दस्ते ने कार्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्यालय संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के कागजात मांगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनको जिला प्रशासन की अनुमति का कागजात प्रस्तुत किया। इस पर वह वापस लौट गए। बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उड़नदस्ते को एक सूचना मिली थी कि या कार्यालय बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा है। कार्यालय में उपस्थित कमलेश दुबे, शत्रुघ्न केसरी, छोटे खां आदि ने टीम को बताया कि कांग्रेय पार्टी किसी भी तरह का अवैधानिक कार्य नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तो एक तरह से जिला प्रशासन के द्वारा उत्पीड़न की कार्रवाई है। जो कांग्रेस पार्टी के साथ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed