फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Flyers formed for board examinations

बोर्ड परीक्षाओं के लिए गठित हुए उड़ाका दल

Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flyers formed for board examinations
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने आंतरिक उड़ाका दल का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सात सदस्यीय दल का गठन किया गया है। इसमें तीन शिक्षक परीक्षा विभाग के लिए, एक अवमोचक और तीन आंतरिक सचल दल बनाया गया है।
विज्ञापन

इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आनलाइन लगाई जा रही है। इससे किसी को पता नहीं चलेगा कि उनकी ड्यूटी कहां लगी है। जिले में इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा में 63860 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए 113 केंद्र निर्धारित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकॉर्डर से लैस हैं। इनके लिए वह सचल दल एवं आंतरिक सचल दल की व्यवस्था की गई है। एएसजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने तीन परीक्षा विभाग के लिए, दो अवमोचक व तीन आंतरिक उड़ाका दल को नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

गठित किया गया जिला स्तरीय उड़ाका दल
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिला स्तरीय चार उड़ाका दल का गठन किया है। इसमें एक का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, दूसरे का बीएससी गौतम प्रसाद, तीसरे का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखा अधिकारी और चौथे दल का नेतृत्व डायट प्राचार्य करेंगे। इसके साथ ही मंडलीय उड़ाका दल का भी गठन किया जा रहा है। मंडलीय उड़ाका दल का गठन जेडी करेंगे। बताया गया कि एक दो दिनों में इसका भी गठन हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक की परीक्षा में शामिल होंगे 1800 परीक्षार्थी
22 मार्च से शुरू होने वाली पालिटेक्निक की वार्षिक परीक्षा में एक निजी पॉलिटेक्निक सहित तीन पॉलिटेक्निक संस्थान के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 22 मार्च से पॉलिटेक्निक संस्थानों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया है।

दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में जिले से 1800 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें मिर्जापुर राजकीय पॉलिटेक्निक के 903, राजगढ़ राजकीय पॉलिटेक्निक के 598 और एक निजी पॉलिटेक्निक संस्थान के 270 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:30 तक आयोजित की गई है। कुछ परीक्षाएं 3 घंटे की है। इन परीक्षाओं में सुबह की पाली 12:00 बजे तथा शाम की पाली 5:00 बजे संपन्न होगी। इसके लिए विस्तृत तैयारी कर ली गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि आंतरिक उड़ाका दल का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed