{"_id":"b65811b347dc7b2a0ceb6d964e4bc4ec","slug":"floral-treasurer-became-the-general-secretary-sandeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पित कोषाध्यक्ष, संदीप बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पित कोषाध्यक्ष, संदीप बने महामंत्री
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को भरूहना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। जिसमें एसोसिएशन के कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
बैठक में अनुदेेशकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में अर्पित श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार को महामंत्री मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार दूबे ने बताया कार्यकारिणी का गठन अनुदेशकों की सर्वसम्मति से किया गया है।
जिसमें विजय शंकर गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, विकास कुमार को जिला सचिव, विनय यादव को जिला महासचिव, सूरज पटेल को जिला संगठन मंत्री, रामध्यान सिंह को विशेष सलाहकार चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के माध्यम से अनुदेशकों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन संचालन में किसी भी प्रकार की तानाशाही नहीं चलेगी।
विज्ञापन
संगठन संचालन में सभी अनुदेशकों के विचारों का सम्मान किया जाएगा। अनुदेशकों के साथ विचार विमर्श के बाद ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
बैठक में अनुदेशकों का नवीनीकरण आजतक नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीएसए कार्यालय की हीलाहवाली के कारण नवीनीकरण नहीं हो सका है।
बैठक के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग किया कि अनुदेशकों का तत्काल नवीनीकरण किया। नवीनीकरण नहीं होने पर अनुदेशक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एसोसिएशन अनुदेशकों के हितों की अनदेखी कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रशांत सिंह, संजय सिंह और रामजी यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन श्याम सुंदर गुप्ता ने किया।
बैठक में वेद प्रकाश, भानु आर्या, अश्वनी, हरिशंकर, दीपक राम सिंह, पवन कुमार, धर्मजीत, सुनील भारती, सपना, मीना पटेल, उपासना, माया, सीमा, गुड़िया, विमला, प्रियंका, सुमन आदि रहे।