फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   flammable gas coming out with water from borewell in Mirzapur catching fire with burning match sticks people surprise

हैरान रह गए लोग: मिर्जापुर में बोरवेल से पानी के साथ निकल रही गैस, माचिस की तीली जलाने पर पकड़ रही आग

Sun, 21 Nov 2021 07:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

पानी के पास जलती हुई माचिस की तीली ले जाने पर आग की हल्की लपटें उठ रही हैं। पानी के साथ ज्वलनशील गैस आने से लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है

विज्ञापन
flammable gas coming out with water from borewell in Mirzapur catching fire with  burning match sticks people surprise
बोरवेल से पानी के साथ निकल रही ज्वलनशील गैस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में आने वाले सक्तेशगढ़ गांव में एक अनोखी घटना देखने को मिली है। यहां पर बोरवेल से ज्वलनशील गैस का रिसाव हो रहा है। यह घटना गांववालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सक्तेशगढ़ गांव में शनिवार की रात बोरवेल से पानी के साथ गैस जैसी गंध निकलने लगी। माचिस जलाने पर पानी ने हल्की आग पकड़ ली। रविवार को लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन


सक्तेशगढ़ के वीरेंद्र पाल ने गांव स्थित भूमि पर तीन वर्ष पूर्व बोरिंग कराई थी। कुछ दिन उसे चलाया गया था। तीन वर्ष बाद शनिवार की रात वीरेंद्र के बड़े भाई ने सिंचाई के लिए बोरवेल को चालू किया। कुछ पानी आने के बाद गैस जैसी गंध आने लगी। जानकारी होते ही भीड़ लग गई। इसी बीच गांव के एक लड़के ने माचिस की तीली जलाई, तो पानी की सतह पर आग लग गई।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने  इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर रविवार को उपजिलाधिकारी नीरज कुमार पटेल के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दिनेश कुमार गिरि दोपहर लगभग तीन बजे जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तीन युवकों के पास मिले 82 एटीएम कार्ड: मिर्जापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाजों का गैंग

उच्च स्तरीय टीम से जांच कराई जाएगी

उन्होंने बोरवेल से निकल रहे पानी में माचिस की तीली जलाई तो हल्की आग निकली। उन्होंने लोगों से कहा कि बोरवेल से एक सप्ताह तक पानी निकलने दें। पानी में आग न जलाएं। यदि गंध निकलती रही तो उच्च स्तरीय टीम से जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed