फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five found corona infected, including two women, 11 discharged

दो महिला समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित, 11 को किया डिस्चार्ज

Mon, 21 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five found corona infected, including two women, 11 discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 172वें दिन रविवार को दो महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले। 11 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 347 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 151 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 153 है। छह मरीज आइसोलेशन और 59 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार 433 की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में हासीपुर सीखड़ से एक पुरुष,अदलहाट से एक महिला, सेमरा चील्ह से एक महिला, दूधनाथ चुंगी से एक पुरुष, दीक्षितपुर चुनार से एक पुरुष है। 11 के स्वस्थ्य मिलने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 41 हजार 760 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 39 हजार 95 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 665 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 39 हजार 37 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 62 हाट स्पाट है। इसमें 47 ग्रामीण और 15 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-
कुल केस-3347
आईसोलेशन- छह
होम आईसोलेशन- 59
स्वस्थ हुए- 11
एक्टिव केस-153
कुल मौत-43
नए रोगी- पांच
हाट स्पाट- 62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed