फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five copycats caught in the university examination

विश्वविद्यालयीय परीक्षा में पकड़े गए पांच नकलची

Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five copycats caught in the university examination
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में पांच नकलची पकड़े गए। नगर के केबी महाविद्यालय में तीन तथा छानबे विकास खंड के केंद्र पर दो को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

केबी कालेज में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह व आंतरिक उड़ाका दल के संयोजक डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. प्रतिमा भारतीय, डॉ. धनज्ञय सिंह एवं डॉ. रीता ने तीन परीक्षार्थियों को क्रमश: स्नातकोत्तर, लॉ और बीबीए के तृतीय सेमेस्टर को अनुचित साधन प्रयोग में पकड़ा। उपस्थिति इस प्रकार रही। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 437 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहा। लॉ तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 234 में से छह अनुपस्थित रहे। बीबीए तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 37 में सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार विश्वविद्यालय उड़ाका दल ने शनिवार की सुबह की पाली में छानबे विकास खंड के गैपुरा स्थित श्री राम चंद्र यादव रेशमा यादव महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। वहां, अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए दो नकलची पकड़े गए। उनको रस्टीकेट कर दिया गया। विश्वविद्यालय उड़ाका दल के संयोजक डॉक्टर गौरीशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में सदस्य डॉक्टर कुलदीप पांडेय तथा जय प्रकाश सिंह ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। इसमें दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जीडी बिनानी पीजी कालेज में शनिवार को एमकाम प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 80 में से 78 परीक्षा में शामिल हुए। बीएड तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत सभी 40 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ. मदन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राचार्य डॉ. बीनारानी सिंह के निर्देशन में परीक्षाएं सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच पर बैठे थे तीन- तीन परीक्षाथी
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड के गैपुरा स्थित श्री राम चंद्र यादव रेशमा यादव महिला महाविद्यालय में एक ही बेंच पर तीन- तीन परीक्षार्थी आपस में नक़ल करते हुए परीक्षा दे रहे थे तथा सभी कक्षों में मोबाइल एवं ब ैमग रखा हुआ था।उड़ाका दल के सदस्यों ने सख़्त रुख़ अख़्तियार करते हुए समस्त अनुचित सामग्रियों को कमरे से बाहर करवाया तथा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी परीक्षा अपनी उपस्थिति में संपन्न कराई। महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितता का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से एडीएम शिव प्रताप शुक्ल भी औचक निरीक्षण करने पहुँचे तथा निरीक्षणोपरांत उन्होंने भी महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप नक़ल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में प्रशासन कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed