फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fish businessman killed by spitting in ghost brawl

भूत प्रेत के विवाद में पिटाई कर मछली व्यवसाई की हत्या

Fri, 22 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fish businessman killed by spitting in ghost brawl
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया में गुरुवार की देर रात भूत प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया निवासी लल्ला सोनकर (40) मछली बेचता था। गुरुवार की रात उसका पाटीदार राजाराम लल्ला के पास आया और कहा कि उसके फूफा राजेंद्र सोनकर ने घर के शौचालय के पास धार, कपूर, अगरबत्ती, माला-फूल, हल्दी, लौंग आदि रखकर भूत प्रेत किया है। राजाराम लल्ला को वहां ले गया। वहा पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। राजाराम के परिजनों ने लल्ला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लल्ला के भाई ढकेलू ने थाने में तहरीर देकर विपक्षी राजू सोनकर, काजू सोनकर, राजेश सोनकर, राजाराम सोनकर, सोनू सोनकर, सुरेंद्र, अशोक और अजय के खिलाफ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने आठों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एसपी और डीएम आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे। पुलिस के समझाने पर सभी वहां से गए। देहात कोतवाली अभय सिंह ने बताया कि भूत प्रेत को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पिटाई में लल्ला की मौत हुई है। मामले में आठ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed