फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fish businessman beaten to death in controversy for spreading superstition

अंधविश्वास फैलाने के विवाद में मछली व्यवसायी की पिटाई कर उतारा मौत के घाट

Fri, 22 May 2020 04:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 22 May 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Fish businessman beaten to death in controversy for spreading superstition
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया में गुरुवार की देर रात अंधविश्वास फैलाने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की बुरी तरह से जमकर पिटाई कर दी। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जमुनहिया निवासी लल्ला (40) मछली बेचता था। गुरुवार की रात उसके पाटीदार राजाराम ने उसे बुलाया और बताया कि उसके घर के पीछे किसी ने कुछ रखा है। राजाराम ने लल्ला के फूफा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। राजाराम के परिजनों ने लल्ला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां थोड़ी देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।। लल्ला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी।  देहात कोतवाली अभय सिंह ने बताया कि अंधविश्वास फैलाने के विवाद में पिटाई के बाद लल्ला की मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed