फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First randomization of EVMs in NIC

एनआईसी में हुआ ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
First randomization of EVMs in NIC
कलेक्ट्रेट के एनआईसी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा ईवीएम के मास्टर सेशन में बैठे ज - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को एनआईसी में ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण लक्षकार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधानसभावार प्रयोग में लाये जाने वाली ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन किया। बताया गया कि विधानसभा छानबे अन्तर्गत 560 बैलेट युनिट, 560 कंट्रोल यूनिट एवं 606 वीवीपैट लगाया जायेगा। इसी प्रकार नगर विधानसभा में 542 बैलेट युनिट, 542 कंट्रोल यूनिट एवं 587 वीवीपैट लगाया जाएगा। विधानसभा मझवा में 567 बैलेट युनिट, 567 कंट्रोल यूनिट एवं 614 वीवीपैट , विधानसभा चुनार में 521 बैलेट युनिट, 521 कंट्रोल यूनिट एवं 565 वीवीपैट एवं विधानसभा मड़िहान में 534 बैलेट युनिट, 534 कंट्रोल यूनिट एवं 579 वीवीपैट विभिन्न मतदान केन्द्रों के मतदेय स्थलों पर प्रयोग में लाया जायेगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, ईवीएम प्रभारी व एसओसी चकबन्दी संजय श्रीवास्तव एवं बीजेपी प्रतिनिधि चंद्राशु गोयल, कांग्रेस के छोटे खान, सपा से राजकुमार यादव, भाकपा के जिला सचिव सत्य नरायन सोनी, सीपीआईएम से अरविन्द कुमार सिंह, भाजपा से मनोज कुमार गौतम तथा सपा के संतोष सिंह प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed