फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Firing and threw stones at Citavnpur

चितावनपुर में फायरिंग और पत्थरबाजी

Thu, 31 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 31 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Firing and threw stones at Citavnpur
देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव निवासी हाशिम खान के घर आयोजित कुरानख्वानी में शामिल होने आए समर्थकों द्वारा वर्तमान प्रधान फिरोजा खातून के पक्ष में नारेबाजी करने पर वर्तमान एवं पूर्व प्रधान और उनके परिवार के  बीच चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चले बवाल से गांव में अफरतफरी मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सदर, देहात कोतवाल, शहर, कटरा तथा विंध्याचल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से एक असलहा, कारतूस, पांच बाइक, स्कार्पियो और अन्य वाहन

जब्त कर लिए गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर 48 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। 13 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश  जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चितावनपुर गांव निवासी हाशिम खान ने बुधवार को घर पर कुरान ख्वानी रखी थी। इसमें 50 से अधिक लोग शामिल होने आए थे। इसमें वर्तमान प्रधान के पति परवेज खान भी शामिल थे।

नाश्ते के दौरान कुछ समर्थकों द्वारा वर्तमान प्रधान के पक्ष में नारेबाजी करने पर पूर्व प्रधान इरशाद के परिवारीजनों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया।

कुछ     देर बाद परवेज खान पंचायत भवन की चाभी पूर्व प्रधान से    मांगने पहुंचे। जहां चाभी न देने   पर दोनों पक्षों के बीच विवाद   हो गया।



देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पहले पूर्व प्रधान के परिवारीजनों ने वर्तमान प्रधान के रिश्तेदारों के घर में घुसकर मारपीट की इसके बाद वर्तमान प्रधान के समर्थकों की अधिक संख्या होने पर लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर चढ़ कर मारपीट करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते हुए फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed