{"_id":"5f7f26ad8ebc3e9bcc42c5d2","slug":"fire-in-mahindra-showroom-mirzapur-news-vns551665679","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा शोरुम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिंद्रा शोरुम में लगी आग
विज्ञापन
महिंद्रा शोरूम में आग को बुझाता फायर ब्रिगेड का कर्मचारी ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के भरुहना स्थित महिंद्रा के शोरूम के कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चार फायर ब्रिगेड वाहनों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वाहन तो बच गए, पर पूरा कार्यालय जल गया, सामान जलकर नष्ट हो गया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बाजीराव कटरा निवासी शुभम अग्रवाल का देहात कोतवाली के भरुहना के पास महिंद्रा का शोरूम है। यहां मैकेनिकल कार्य होता है। शोरूम में प्रथम तल पर कार्यालय है। सुबह सात बजे के करीब कार्यालय के कंप्यूटर रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर संतोष कुमार ने धुआं निकलता देख मालिक शुभम अग्रवाल को फोन कर सूचना दी। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड के साथ ही देहात कोतवाल अभय सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर शोरूम में कार्य करने वाले स्टाफ भी पहुंच गए। पुलिस और शोरूम के सिक्योरिटी ने आगे का शटर उठवाकर वाहनों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। पीछे की ओर कार्यालय से लगी आग आगे बढ़ रही थी। चार दमकल वाहनाें से तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
..........................................
जल गया लाखों का सामान
मिर्जापुर। आग ने शोरुम के प्रथम तल पर स्थित कार्यालय के अपने चपेट में ले लिया। इससे कार्यालय का पूरा फर्नीचर, उसमें रखा कम्प्यूटर, कुर्सियां, शीशे आदि सारा सामान जल गया। दीवारे भी क्षतिग्रस्त हो गई। शोरूम मालिक शुभम अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय का सारा सामान जल गया। फायर बिग्रेड और पुुलिस ने सहयोग किया, इससे गाड़ियां जलने से बच गई।
विज्ञापन
........................
बच गई करोड़ों की गाड़ियां
मिर्जापुर। आग लगने के बाद सूचना मिलने पर समय से पर पर काबू पा लिया गया, नहीं तो करोड़ों की गाड़ियां जल जाती। शोरूम में 10 लग्जरी कारें खड़ी थीं। समय से आग की जानकारी न होती और गाड़ियों को बाहर न निकाला जाता तो करोड़ों की गाड़ियां जलकर राख हो जाती।