फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire caused by cylinder explosion, loss of three lakhs

सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by cylinder explosion, loss of three lakhs
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन घरो में आग लग गया। आग लगने से एक किशोर सहित दो गाय एक बकरी एक बछिया झुलस गया। ग्रामीणों व फायरब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग से तीन लाख रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव निवासी सूर्यबली पाल पुत्र रामनिहोर पाल का 15 वर्षीय पुत्र चंदन पाल रविवार की दोपहर दो बजे खाना बना रहा था कि गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से चंदन पाल झुलस गया। सिलेंडर फटने से उसका टूकउ़ा पड़ोसी रामबली पाल, हरिशंकर कुशवाहा व राजेंद्र पाल के भी मकानों पर जा गिरा। इससे उनके घर पर आग लग गई। अगलगी से सूर्यबली व रामबली की गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया। हरिशंकर कुशवाहा का लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ। राजेंद्र पाल का मामूली नुकसान हुआ है। आग से सूर्यबली पाल का 40 हजार नकद, 50 हजार रुपये का जेवरात, सभी कागजात सरसों, जौ, गेहूं, चावल, दाल, कपड़ा, बर्तन, चारपाई, बिस्तर, भूसा, लकड़ी आदि सामान जल कर नष्ट हो गया। इसी दौरान दो गाय, एक बछिया व एक बकरी भी झुलस गई है। राजबली पाल का मड़हा, अनाज, कपड़ा बर्तन व अन्य सामान सहित लगभग 70 हजार का नुकसान हुआ है। आग की लपटें बगल में स्थित कटहल, नीम, अमरुद, केला आदि के पेड़ो को भी अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी सब जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयास से अन्य घर आग से बच गए। पौने चार बजे पहुंचे फायर बिग्रेड के देवमणि तिवारी, ऋषिकेश यादव व प्रेमसागर ने पेड़ो में सुलग रही आग को बुझाया। आग बुझाने में संदीप मौर्या, प्रशांत मौर्य, जितेंद्र, भोलानाथ कुशवाहा, विनोद कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव का योगदान रहा। आग से लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। चंदन का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed