फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR warning to working employeesFIR warning to working employees

कामचोर कर्मचारियों को एफआईआर की चेतावनी

Wed, 01 Jun 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
FIR warning to working employeesFIR warning to working employees
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा कला में बृहद गोआश्रय स्थल, ककरद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, एनम सेंटर, कम्पोजिट विद्यालय, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, राशन की दुकान का सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। केयर टेकरों की कामचोरी पकड़ने पर उन्होंने एफआईआर की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहद गोआश्रय स्थल में भूसा, चूनी के साथ ही पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था को परखा। गोवंश आश्रय स्थल में जगह-जगह गोबर व गंदगी देख उन्होंने केयर टेकरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एफआईआर कराने की चेतावनी दी। उन्होंने तीन दिन के अंदर गोआश्रय में डंप पड़ी खाद को हटाने के साथ बीडीओ अजय कुमार तिवारी को कम्पोस्ट गड्डा बनवा कर वर्मिंग खाद बनाने के लिए समूह की महिलाओं को काम देने की योजना तैयार करने के निर्देश दिया। चहारदिवारी के बगल में रखे बोल्डरों को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को हटाने का निर्देश दिया। गो वंश आश्रय के बाद ककरद गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय, सामुदायिक शौचालय को देखा। बगल में निर्मित रामचन्दर, श्यामसुंदर, मेवालाल, राजू के आवास का निरीक्षण कर सभी आवासों में फर्श बनाने के साथ रंगरोगन कराने के लिए प्रधान व सचिव को तीन दिन के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। ककरद में सीडीओ ने राशन की दुकान का निरीक्षण कर गोदाम में रखे गेहूं व चावल के बोरे की गिनती भी कराई। दुकान के दीवार पर लिखे कार्डधारकों का नाम स्पष्ट न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुरुस्त करने व समय से सभी कार्ड धारकों को राशन वितरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed