फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR lodged against 20 named and 150 unidentified persons for setting trailer on fire

Mirzapur News: ट्रेलर में आग लगाने पर 20 नामजद 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 20 named and 150 unidentified persons for setting trailer on fire
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के समोगरा ओवरब्रिज के पास चार दिन पहले सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर में आग लगाने के साथ यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न की थी। इस मामले मेंर 20 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि 28 जनवरी को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई थी। बाइक ट्रेलर में फंसी थी। मृतक की पहचान कर घर वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे गुस्साए घरवालों को समझाया जा रहा था कि तभी गांव के लोग पहुंचे और ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोग लाठी-डंडा लेकर विरोध जताते रहे। यातायात बाधित कर दी थी। दोनों वाहन जल गए। मामले में कुंभकरण मौर्या, सिद्धि मौर्य, चट्टर, पप्पू चौधरी, केवला, नवल किशोर, डोले विश्वकर्मा, अर्जुन, पीपी, झिंगुरी विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, कलीम, गुलशेर, आशीष विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, मटरु विश्वकर्मा, सूरज मौर्या , लक्ष्मण व तौलन के पुत्र और 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed