फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR against 600

प्रिंसिपल की तहरीर पर कार्रवाई के बजाए पुलिस ने पूर्व एडीजी सहित 600 पर दर्ज किया केस

Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
 क्लीन गंगा के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंच पर जबरदस्ती चढ़कर सपा प्रत्याशी ने वोट मांगे। प्रिंसिपल ने पुलिस को तहरीर दी तो कोई कार्रवाई करने के बजाए, उलटे बिना अनुमति कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूर्व एडीजी आरएन सिंह, उनके एक सहयोगी व 600 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल नवीन सिंह ने कछवां थाने में तहरीर दी है कि विद्यालय में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मझवां के सपा प्रत्याशी रोहित शुक्ला वहां पहुंच गए और बिना अनुमति मंच पर चढ़कर लोगों से अपने लिए वोट मांगा। मौके पर मौजूद पूर्व एडीजी आरएन सिंह ने इस पर आपत्ति जताई और प्रत्याशी से कहा कि ऐसा करके उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रिंसिपल नवीन सिंह को प्रत्याशी के खिलाफ थाने में तहरीर देने को कहा। कुछ देर बाद कछवां थानाध्यक्ष जयंत यादव फोर्स के साथ पहुंचे और विद्यालय में खड़ी गाड़ियों को चेक करने लगे। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति की तो थानाध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मांगी। इस बात पर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पूर्व एडीजी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्कूल अपने परिसर में कर रहा है, ऐसे में अनुमति की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें सपा प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया था वह जबरन अंदर आए थे और वोट मांगने लगे। उसके बाद मामला शांत हुआ। इस बारे में सपा प्रत्याशी रोहित शुक्ला का कहना है कि ग्राम प्रधानों ने मुझे बुलाया था और प्रधानों के कहने पर ही मुख्य अतिथि के आने से पहले मैने मंच पर चढ़कर अपनी बात कही। इसमें कुछ गलत नहीं है। देर शाम पुलिस ने कार्यक्रम के बिना अनुमति आयोजन को लेकर पूर्व एडीजी आरएन सिंह, उनके एक सहयोगी  व 600 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है, जबकि सपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed