फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Find land to open a big cowshed

वृहद गौशाला खोलने के लिये तलाशें जमीन

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Find land to open a big cowshed
मिर्जापुर। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास एवं पशु चिकित्सा रजनीश दूबे ने शुक्रवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर गो शालाओं व दुग्ध विकास के बारे में जानकारी ली। कहा कि जिले में वृहद गोशाला खोलने के लिए जगह तलाशी जाय। बैठक के बाद उन्होंने दुग्ध प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस को वृहद गोशाला खोलने के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी गोवंशों की ई टैगिंग व जियो टैगिंग शत प्रतिशत कराने के लिए कहा। कहा कि समस्त गोशालाओं में रह रहे पशुओं का माह में एक बार परीक्षण भी किया जाय। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी तहसीलों में इमरजेंसी के लिये शिफ्टवार 24 घंटे के लिए पशु चिकित्साधिकारी की तैनाती की जाय। गो शालाओं अथवा पशु पालकों के पशुओं को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाय। अपर मुख्य सचिव ने भोगांव स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने चारा में केवल भूसा देख कर कहा कि आस पास के चारागाह की खाली जमीनों में हरे चारे की खेती कर हरा चारा उपलब्ध कराया जाय। नगर में स्थित दुग्ध प्लांट के निरीक्षण के समय कर्मचारियों की कमी पता चली। इसपर वाराणसी पराग डेरी से आए हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कम से कम तीन कर्मचारी को मिर्जापुर भेजा जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed