{"_id":"661e10a6822052b49a0bc768","slug":"fighting-and-vandalism-in-the-hotel-two-people-injured-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: होटल में मारपीट, तोड़फोड़, बाइक व सीसीटीवी कैमरा भी नहीं छोड़ा; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: होटल में मारपीट, तोड़फोड़, बाइक व सीसीटीवी कैमरा भी नहीं छोड़ा; दो घायल
Tue, 16 Apr 2024 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:16 AM IST
सार
Mirzapur News: बीती रात नौ बजे के करीब उनके कजरहवा पोखरा निवासी मित्र का लड़का होटल में खाना खाने आया था। वह खाना खा रहा था तभी दो लड़के आए और उसे पकड़ कर मारने लगे।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी स्थित पप्पू होटल में बीती रात कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया। मोटरसाइकिल व सीसी टीवी कैमरा तोड़ दिया। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड निवासी पप्पू होटल के मालिक रमेश प्रजापति ने बताया कि बीती रात नौ बजे के करीब उनके कजरहवा पोखरा निवासी मित्र का लड़का होटल में खाना खाने आया था। वह खाना खा रहा था तभी दो लड़के आए और उसे पकड़ कर मारने लगे। उनको रोका तो काफी संख्या में उसके साथ आए।
विज्ञापन
लोगों ने होटल पर पथराव किया। जिसमें चोट लगने से उनका पुत्र विपिन कुमार प्रजापति व कर्मचारी रामबृक्ष घायल हो गया। उनका उपचार कराया गया। तोड़फोड़ पर उनका काफी नुकसान हुआ। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भागे।