{"_id":"297953999172d6ea633a92c8471e5cb8","slug":"fiercely-criticized-the-policies-of-the-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Wed, 06 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरजागीर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन की बैठक अध्यक्ष रामनाथ दूबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 12 मई को ब्लाक मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन आत्मघाती कदम है।
कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता धरने को ऐतिहासिक बनाएं।
पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि रियल स्टेट बिल लाकर सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है। उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने किसानों के ऋण माफी का मुद्दा उठाने की अपील की। बैठक में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन, कमलेश दूबे, अशोक गुप्ता, हरिशंकर सरोज, कमरचंद्र बिंद, कन्हैयालाल मिश्र, धर्मराज बिंद, शंभू यादव, प्रदीप शुक्ला, रजनीश आदि रहे।
विज्ञापन
मझवां संवाददाता के नअुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी मझवां की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष अनुराग सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया गया। अनुराग सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के लापरवाही के चलते लोगों को मात्र सात घंटे ही बिजली मिल रही है, सचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसजन ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।