{"_id":"fa47f8909970bc97ee3c612430f77f6b","slug":"feuds-often-cousin-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली के गंगाऊत तिराहा स्थित स्टूडियो में बैठे विजय कुमार शुक्ला (38) की गुरुवार की दोपहर चचेरे भाई ने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पिपराडाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे थे।
मेवली गांव निवासी विजय कुमार शुक्ला ने गंगाऊत गांव निवासी जितेंद्र शुक्ला के मकान में किराए पर स्टूडियो एवं मोबाइल रिचार्ज की दूकान खोली थी। गुरुवार की दोपहर वह दूकान में अखबार पढ़ रहे थे तभी लगभग एक बजे उनका चचेरा भाई नरेंद्र कुमार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंचा। वह दूकान के अगल-बगल घूम रहा था कि इसी बीच एक बालक मोबाइल रिचार्ज कराने आ गया। उसेे देख नरेंद्र दूकान के बाहर ही खड़ा रहा। बालक का मोबाइल रिचार्ज करने के बाद विजय फिर अखबार पढ़ने लगा। इसी दौरान नरेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से विजय के सीने पर फायर कर दिया। गोली लगते ही विजय काउंटर पर लुढ़क गया।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे, मगर इसके पहले ही नरेंद्र फरार हो गया। विजय को चार बेटियां और एक बेटा है। उधर, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सदर सर्वजीत शाही और थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने परिवार के लोगों से इस बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
सीओ सदर सर्वजीत शाही ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।