फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father in law, daughter-in-law in Scorpio tempo collision

स्कार्पियो टेंपो टक्कर में ससुर, बहू की मौत

Sun, 25 Jun 2017 11:09 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 25 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Father in law, daughter-in-law in Scorpio tempo collision
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 देहात कोतवाली क्षेत्र के  करनपुर पहाड़ी पर रविवार की शाम पांच बजे आटो व स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में आटो सवार ससुर व बहू की  मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज बनारस में चल रहा है। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार सभी घायल मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना तेलिया का पुरा गांव निवासी संतलाल के बेटे अनिल की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव की नीलम (22) से हुई थी। रविवार को संतताल पड़री के देवपुरवा गांव निवासी बबलू यादव की आटो बुक कराकर अपनी बहू नीलम की विदाई कराने धसड़ा गया था।  चील्ह के खम्हरिया के रहने वाले उसके बेटे का साढू रामदास (45) भी साथ थे। शाम करीब चार बजे संतलाल अपनी बहू की विदाई करा कर घर लौट रहा था। आटो जैसे ही मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर करनपुर पहाड़ी पर पहुंचा कि तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दी। आटो के परखचे उड़ गए और आटो खाई में जा गिरा। हादसे में संतलाल, उसकी बहू नीलम, उसके बेटे का साढू रामदास तथा आटो चालक बबलू गंभीर रूप से घायल  हो गए। उधर स्कार्पियो दुर्घटना के बाद खाई में चली गई। करनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चिकित्सालय भेजवाया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने संतलाल तथा नीलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदास को वाराणसी रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियों केे कब्जे में ले लिया।       
विज्ञापन

 मिर्जापुर-रीवा सड़क खस्ता हाल है। इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली जा रही है। अपने विन्ध्याचल मंडल के दौरे के दौरान सूबे के मुखिया ने इस सड़क के बारे में  पूछताछ  की तो अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने से काम नहीं चलने वाला है। इसको फिर से बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने इसके गड्ढों को भरने की ताकीद की थी लेकिन अफसरों ने कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed