{"_id":"5e3f0ad28ebc3ee5cd55b942","slug":"farmers-will-come-on-the-road-if-compensation-is-not-received-in-a-month-mirzapur-news-vns50955341","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में नहीं मिला मुआवजा तो सड़क पर उतरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में नहीं मिला मुआवजा तो सड़क पर उतरेंगे किसान
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक माह ें एनएच-7 निर्माण में गई जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया तो किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। यह बात भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने जेल से छूटने के बाद शनिवार को नगर के पांडेयपुर स्थित एक गार्डन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
बताया कि देश में किसान, छात्र, बेरोजगार, संविधान और लोकतंत्र विरोधी सरकार चल रही है। कोई संगठन अपनी आवाज उठाता है तो सरकार पुलिस के बल पर उसे दबा देती है। एनएच-7 चौड़ीकरण में 2017 से प्रक्रिया चल रही है। 50 प्रतिशत किसानों को अभी तक नोटीफिकेशन नहीं मिला है। कार्यदायी संस्था सरकार के इशारे पर गुंडई के बल पर किसानों की जमीन को कब्जा कर रही है। रामराज पटेल ने कहाकि चार जनवरी की सुबह रैपुरिया स्थित आवास पर आए चुनार कोतवाल ने यह कहकर बुलाया कि डीएम ने एनएच-सेवन के संबंध में बात करने के लिए बुलाया है। बाहर निकलने पर पुलिस डीएम से वार्ता न कराकर जेल भेज दिया। संगठन के महासचिव प्रविंद्र कुमार चौबे को भी जेल भेज दिया। एक महीने के अंदर सरकार किसानों की जमीन का चार गुना मुआवजा नहीं देती है तो भारतीय किसान सेना किसान बचाओ देश बचाओ भाजपा भागाओ के नारे के साथ देश में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालमनी पटेल, महेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
जमुई/नरायनपुर। जेल से छूटने के बाद किसान नेता रामराज पटेल शनिवार को जमुई तिराहे पर चल रहे धरने पर पहुंचे। वहां पर किसानों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व रामराज पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ भरुहना स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। धरना स्थल पर जाते समय किसान नेता का जगह-जगह स्वागत किया गया। किसान नेता ने कहा कि छह माह से अधिक समय से धरना चल रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर अमन सिंह, राम राम सिंह, अशोक मौर्य, गणेश यादव, रमेश सिंह, गनपत मौर्य, ओमकार सिंह, गुलाब सिंह, धर्मराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कल्लू यादव आदि रहे। पटेल त्रिमोहानी पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान मुन्ना चौबे, लालता बियार, सुनील सिंह पटेल, शमशेर बहादुर सिंह, डा. सीबी तिवारी, गुलाब सिंह, रामजी यादव, रामसूरत मौर्या, अनिल सिंह आदि रहे।