फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers protest against problems

समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

Mon, 08 Feb 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against problems
अहरौरा। धान की खरीदी न होने तथा धान का भुगतान न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को मंडी समिति में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर इकाई की ओर से आयोजित के बीच मौके पर एसडीएम चुनार को किसानों ने चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। एसडीएम ने धरनारत किसानों की समस्याओं का दो दिन के अंदर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान पंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि नेफेड, एनसीसीएफ, तथा एग्रो का क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है। जिसके चलते किसानों के धान की पर्याप्त खरीदी नहीं हो सकी है। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने आरोप लगाया कि महीनों पहले किसानों से खरीदे गए धान का अब तक भुगतान नहीं किया गया है जिसको लेकर किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि 72 घंटे में शासन की ओर से भुगतान का दावा किया गया है। जिसका कोई औचित्य ही नहीं रहा गया है। भाकियू की महापंचायत में मौजूद किसानों ने मांग किया है कि वरीयता क्रम से छूटे हुए किसानों के धान की खरीदी तत्काल शुरू कराई जाए। किसानों के बकाया धनराशि का भुगतान शीघ्रता से किया जाए तथा आलू भंडारण के लिए शीत गृह का प्रबंध प्राथमिकता से किए जाएं। किसान पंचायत में भाकियू के महासचिव वीरेंद्र सिंह, पंचम सिंह, संजय सिंह, हरिहर सिंह, चौधरी रमेश सिंह, रमाशंकर सिंह, सुधाकर चौरसिया, रमेश चौरसिया, विश्वास सिंह, पन्ना लाल सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed