फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers need to unite and fight

किसानों को संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत

Sun, 12 Sep 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers need to unite and fight
अदलहाट। किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को गायत्री शिक्षण संस्थान शर्मा रोड अदलहाट में आयोजित की गई। इसमें 27 सितंबर को भारत बंद पर रूपरेखा बनाई गई। भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि किसान दिल्ली से सटी सीमाओं पर 10 महीने से धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। जय जवान जय किसान के संयोजक लाला मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में किसानों का यह हाल नहीं है, पूर्व की सरकारों ने भी किसानों की अनदेखी की। अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि किसानों को संगठित होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। विंध्याचल मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि सन् 1967 को आधार मानकर किसानों की फसल का मूल्य तय किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में अली जमीर खान, सुरेंद्र सिंह, जटा शंकर पांडेय, धर्मदेव उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, समीम देवलासी, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, मुकुट धारी सिंह, सावित्री देवी, स्वामी दयाल सिंह, वीरेंद्र सिंह अवधेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed