फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers demonstrated when water did not reach the tail

Mirzapur News: टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated when water did not reach the tail
शेरवां। अहरौरा बांध से संचालित चौकिया ब्रांच नहर के पास सोमवार को किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग के जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने नहरों की तत्काल सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

जमालपुर विकास खंड क्षेत्र के किसानों की धान की फसल पक कर तैयार है। आखिरी सिंचाई की आवश्यकता है। यदि समय से पानी मिल गया तो अच्छी पैदावार की उम्मीद है। अहरौरा बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद क्षेत्र के किसान मात्र एक सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। अहरौरा बांध से पानी छोड़े करीब दस दिन हो गए, लेकिन चौकिया ब्रांच की नहरें जंगली घास-फूस से पटी हुई हैं। पूरे वेग से पानी नहीं छोड़े जाने से शेरवां माइनर में शेरवां के आगे, चौकिया माइनर में मनऊर से आगे पानी नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एनके सिंह ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में चौधरी रमेश सिंह, बृजेश यादव, अभिषेक सिंह, किशन यादव, श्याम लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed