फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers angry due to repeated process changes

बार-बार प्रक्रिया बदले जाने से किसान नाराज

Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to repeated process changes
जिले में इन दिनों धान खरीद की प्रक्रिया में बदलाव के चलते खरीद प्रभावित हो रही है। इसी को लेकर अक्सर विवाद भी हो जा रहा है। किसानों के साथ ही कर्मचारी भी प्रक्रिया में बदलाव के चलते परेशान हैं। सारी परेशानी टोकन को लेकर हो रही है। इसी से खरीद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शुुरू में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों में ही टोकन की व्यवस्था थी। उसके बाद ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी गई और केवल ऑनलाइन टोकन ही जारी किया जाने लगा। उसके बाद उसको भी बंद कर दो दिनों तक बिना टोकन के ही खरीद की गई। अब एक बार फिर से तीन दिनों के लिए टोकन जारी किया जाने लगा है। धान खरीद की बार-बार प्रक्रिया बदले जाने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। इसी के चलते चंदौली जिले में खरीदार व अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। हलिया, सरकारी विपणन केंद्र मवई कलां प्रथम पर नौ हजार आठ सौ 89 क्विंटल धान 184 किसानों तथा हलिया द्वितीय पर 14 हजार दो सौ 52 क्विंटल धान 260 किसानों से खरीद की गई है। क्रय केंद्र प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि 90 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। साधन सहकारी समिति भटवारी सिकटा उमरिया के अलावा पीसीओ मवई कला इंदिरा वाटिका गलरा गढ़वा में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। जहां पर किसानों से खरीद की जा रही है। क्षेत्रीय किसान गलरा निवासी शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रक्रिया में बदलाव एवं किसानों को टोकन नहीं मिलने धान नहीं खरीदी जा रही है। किसान टोकन के लिए घर एवं सहज जन सेवा केंद्रों पर रतजगा कर रहे हैं। प्रशासन के इस रवैया से किसान काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर यही रवैया जारी रहा तो किसानों की धान तौल से वंचित हो जाएगी। वहीं अहुगी कला गांव निवासी जगत बहादुर सिंह का कहना है कि खरीद प्रक्रिया में बदलाव के कारण अभी तक धान की तौल नहीं हो पाई। क्रय केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिगना, विकास खंड छानबे में तीन धान क्रय केंद्र, भटेवरा में दो तथा एक नरोइया में है ।भटेवरा में दोनों स्थानों पर धान रखने की जगह है, लेकिन नरोइया में नहीं है। तीनों स्थानों पर किसानों को बैठने व पानी आदि की समुचित व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह का कहना है कि अब नये प्रकार से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को कोई समस्या नहीं होगी। अब वे आसानी से अपना धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed