{"_id":"fee39096567d0a3b1f756c64a742707f","slug":"expressed-strong-displeasure-at-the-slow-progress-of-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को जनपद में कराए जा रहे विकास कार्याें और लोहिया गांवों के संतृप्तिकरण के प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कम प्रगति मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने उप निदेशक मंडी और अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई से स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कई विभागों के कारण जनपद को शासन स्तर पर फीडिंग में जनपद के कई विभागों को सी ग्रेड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को सी और बी ग्रेड मिल रहा है। ऐसे विभाग प्राथमिकता के आधार पर तेजी लाकर कार्य कराएं।
डीएम ने निर्देश दिया कि लोहिया और इंदिरा आवासों को तत्काल पूरा कराएं। बैठक के दौरान बताया कि वन विभाग की आपत्ति के कारण लाइन नहीं बिछ पा रहा है, जिससे तहसीलों में 33 केवी का विद्युत फीडर नहीं लग पा रहा है। डीएम ने नरेगा में सिंचाई, वन, उद्योग, पीएमजीएसवाई, लघु सिंचाई आदि कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को ब्लाकों में कार्यों मेें तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना निदेशक राजीव वनकटा, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।