फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Expressed displeasure over the work of parcel and IOW

पार्सल और आईओडब्ल्यू के कार्य पर जताई नाराजगी

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the work of parcel and IOW
प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने सोमवार को सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्सल और आईओडब्ल्यू के काम में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

डीआरएम मोहित चंद्रा सुबह साढ़े नौ बजे ब्रह्मपुुत्र एक्सप्रेस से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम के आने की सूचना पर पहले से ही रेलवे स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था करने की कोशिश की गई थी। साफ-सफाई बेहतर करने के साथ कर्मचारी ड्रेस में नजर आ रहे थे। डीआरएम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सीधे पार्सल घर पहुंचे। पार्सल घर में सामान का वजन कम कर बिल बनने और हेराफेरी की शिकायत मिली थी। इस संबंध में जांच करने डीआरएम पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्रर में दर्ज सामान का तौल कराई। इसके बाद सीसीटीवी कक्ष में गए। वहां निरीक्षण करने के बाद दोबारा पार्सल कक्ष में पहुंचे और सीएमआई को फटकार लगाई। डीआरएम के फटकार के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों को पसीने छूटने गे थे। इसके बाद डीआरएम ने दुकानों की जांच की। वहां उन्होंने आईआरसीटीसी का भोजन तय कीमत पर मिल रहा है अथवा नहीं, इसकी पड़ताल की। इसके बाद चाइल्ड लाइन पहुंचे। वहां मौजूद कर्मी से उन्होंने यह जानकारी ली कि कितने केस मिल रहे हैं। बताया गया कि सूचना मिलने पर कार्य किया जाता है। इसके बाद उन्होंने बाहर पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया। वहां बनी नाली क्षतिग्रस्त दिखने पर उन्होंने आईओडब्ल्यू से पूछा तो यह जवाब मिला कि यह तो सफाई कराने वालों का काम है, जबकि सफाई कार्य से जुड़े कर्मी का कहना था कि उनका काम सफाई करना है। इस पर डीआरएम ने आईओडब्ल्यू व अन्य कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही टूटी जाली दिखने पर उसकी जगह नया लगाने का निर्देश दिया। डीआरएम लगभग दो घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed