फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation from three purchasing center in-charges

तीन क्रय केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण

Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Explanation from three purchasing center in-charges
राजपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीद की व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पीसीएफ के संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्व्यवस्था पाए जाने पर केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने पीसीएफ के राजपुर, मोहनपुर भवरख व दाढ़ीपुर साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। अव्यवस्था देखकर उन्होंने पीसीएफ के जिला प्रबंधक, एआर सहकारिता व तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया। इसी क्रम में एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस जगह खाद्य विभाग, मंडी समिति व एफसीआई के पांच केंद्र संचालित हैं। उन्होंने सभी का निरीक्षण किया। कैलहट : साधन सहकारी समिति कैलहट किसान यूनियन के अध्यक्ष अली जमीर खा के द्वारा क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। कैलहट की किसान संगीता देवी का धान क्रय किया गया। इस अवसर पर सचिव राकेश कुमार, केन्द्र प्रभारी अजीत कुमार सिंह, नन्दलाल सिंह उपस्थित थे। राजगढ : क्षेत्र के ददरा हिनौता सहकारी समिति पर खोले गए धान क्रयकेन्द्र का बुधवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी सोनिया टंडन ने निरीक्षण कर धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया। एडीओ कोआपरेटिव राजकपूर सचिव विजयानंद दुबे की उपस्थिति में एक किसान का लगभग 40 क्विंटल धान तौलकर क्रयकेंद्र का शुभारम्भ किया गया। कलवारी : क्षेत्र के जमुई बाजार स्थित सहकारी समिति पर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। जिगना : छानबे क्षेत्र के धान क्रय केंद्र भटेवरा में सात किसानों से ढाई सौ क्विंटल धान की खरीद की गई। क्रय केंद्र प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि एक सौ 40 किसानों से सम्पर्क किया गया है तथा 55 किसानों को टोकन दिया गया है और तौल जारी है। केंद्र पर किसानों को बैठने व पेयजल की ब्यवस्था है बोरा आदि उपलब्ध है । कलवारी : तहसील मड़िहान के कलवारी स्थित हाट शाखा पर बुधवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने धान की तौल करा रहे किसान दयाशंकर से बातचीत की और धान की तौल के बारे में जानकारी ली। किसान से क्रय केंद्र पर धान तौल को लेकर समस्या को पूछा। किसान ने बताया कि पूर्व में ही टोकन लिया गया था। जिसकी खरीद आज हो रही है और हॉट शाखा पर अन्य किसानों से भी बातचीत किया। मंडलायुक्त ने केंद्र प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह से धान की नमी के बारे में पूछा। जिस पर प्रभारी ने बताया कि 15- 16 प्रतिशत तक नमी धान की मिल रही है। हॉट शाखा पर बुधवार को तीन सौ 65 क्विंटल धान की खरीद हुई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मड़िहान नूपुर सिंह, कानूनगो विजय कुमार पांडेय, लेखपाल समरेश बहादुर सिंह व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed