फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Excavation again due to pipe burst, traffic disrupted

पाइप फटने से फिर हुई खोदाई, आवागमन बाधित

Tue, 22 Feb 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Excavation again due to pipe burst, traffic disrupted
मिर्जापुर। नगर के इमामबाड़ा से शास्त्री सेतु तक बनने वाला मार्ग एक बार फिर से सुर्खियों में है। शनिवार को वहां की मुख्य आपूर्ति पाइप लाइन फट गई। बाद में जलकल विभाग ने खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत की लेकिन यातायात एक बार फिर से ठप हो गया। अब जब मार्ग बन रहा है तो यातायात एक बार फिर से बंद कर दिया गया है जिससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत इमामबाड़ा से शास्त्री पुल तक के मार्ग को खोद कर छोड़ दिया गया। बाद में उसको गिट्टी, मिट्टी बालू आदि से ठीक किया गया लेकिन उसकी पिचिंग नहीं हो सकी थी। अब उसकी पिचिंग की जा रही है। अमृत योजना के तहत शास्त्री सेतु के पास बनने वाले प्लांट से लेकर इमामबाड़ा तक नई पाइप लाइन डाली गई थी। इसके लिए पूरी सड़क को खोदकर महीनों छोड़ दिया गया था। बाद में उसको गिट्टी, मिट्टी व बालू आदि डालकर ठीक किया गया। उसके बाद उसकी पिचिंग की तैयारी की गई लेकिन उसके पहले ही सड़क को फिर से खोदना पड़ गया।
विज्ञापन

पाइप के ऊपर पड़ी थी पाइप
मिर्जापुर। इस गड़बड़ी के लिए पाइप बिछाने वाली कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार बताया जाता है। बताया जा रहा है कि जो नई पाइप लाइन डाली गई है। वह जलापूर्ति वाली पुरानी पाइप लाइन के ऊपर ही बिछा दी गई। इससे कुछ दिनों के बाद पुरानी जर्जर पाइप लाइन फट गई और जलापूर्ति बाधित हो गई। इस पर नगर पालिका के जलकल विभाग को सूचित किया गया। बाद में जलकल विभाग ने पाइप लाइन की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 करोड़ से बन रही है सड़क
मिर्जापुर। इमामबाड़ा- शास्त्री सेतु मार्ग का निर्माण जोरों पर है। सोमवार को 17 सौ मीटर लंबी सड़क की एक लेन लगभग बना दी गई थी। कहा जा रहा है कि एक- दो दिन में पूरी सड़क की पिचिंग हो जाएगी। इस सड़क के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। इसके लिए जलनिगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
राजू शेख ने बताया कि बार-बार सड़क की खोदाई की जा रही है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और यहां के रहने वालों को भी परेशानी हो रही है। वहीं ननकू ने कहा कि पता नहीं किस प्रकार का काम हो रहा है कि बार-बार सड़कें खोदी जा रही हैं। अब जब सड़क बन जाएगी तो फिर कोई समस्या होगी तो फिर खोउ दी जाएगी। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। यहीं के सुरेश कुमार ने बताया यह अच्छी बात है कि सड़क का निर्माण हो रहा है। एक बड़ी समस्या से लोगों को छुटकारा मिल रहा है। अब यह है कि सड़क को फिर से न खोदा जाए। उधर, पाइप लाइन बिछ गई है। सड़क बन गई है लेकिन बस इस बात का ध्यान रखा जाए कि फिर से न सड़क खोदवा दी जाए। जिससे परेशानी हो जाएगी।

इस मामले में जलकल विभाग के सुधीर वर्मा ने बताया कि इमामबाड़ा तिराहे पर जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। उसके लिए सड़क की खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत की गई। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता अफजल खां ने कहा कि सड़क की एक लाइन पिच कर दी गई है। सोमवार की रात तक पूरी सड़क बना दी जाएगी। इसके बाद इमामबाड़ा से लालडिग्गी चौकी तक की सड़क पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed