फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Everyone's cooperation is required to make the state developed

Mirzapur News: विकसित प्रदेश बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित

Sat, 13 Sep 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Everyone's cooperation is required to make the state developed
पत्रकारों से वार्ता करते सेवा निवृत्त कमिश्नर टी पी त्रिपाठी, संवाद
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में शुक्रवार को समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2027 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रबुद्धजनों, उद्यमी, पद्म अवॉर्ड व राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित नागरिकों, एनआरएलएम समूह की महिलाओं के साथ बातचीत कर सुझाव प्राप्त किया गया। कहा गया कि इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है। शासन से नामित सेवानिवृत आइएएस त्रियंम्बक प्रसाद पाठक, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डाक्टर संजीत कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को गति प्रदान करने के लिए सभी का सुझाव लिया। महिलाओं में समूह की सखी गीता, बीसी सखी नीलम चौरसिया, विद्युत सखी रंजना यादव के अलावा एफपीओ कंचन गुप्ता, बैंक सखी सुनीता, समूह सखी पुष्पा देवी ने अपने विचार व सुझाव दिया। द्वितीय सत्र में जिले के औद्योगिक विकास, कुल निवेश, किया गए एमओयू के बारे में मैनेजर उद्योग विभाग ने जानकारी दी। उद्यमियों में मोहन दास अग्रवाल, शत्रुघ्न सेठ, अधिराज सिंह, दुर्गा चौधरी आदि ने अपने विचार साझा किए। पद्मश्री लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने लोक विधा कजरी को बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका ऊषा गुप्ता ने समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में लोक कलाकारों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त अध्यापक-अध्यापिकाओं में शीला सिंह, नीतू यादव व दिनेश शुक्ल ने भी स्कूलों में तकनीकी सुविधाएं बढ़ाए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed