{"_id":"3ca0592daaddb9d1f52b2e320b2abe32","slug":"everyone-living-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको जीवन यापन का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको जीवन यापन का अधिकार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से सिटी क्लब परिसर में शनिवार को संगठन का वार्षिकोत्सव मानवाधिकार उत्सव के रूप में मनाया गया। समारोह के दौरान समाज के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगाें को सम्मानित किया गया। वार्षिक समारोह के दौरान व्यक्ति के अधिकार, कर्तव्य व दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) आरएन सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीवन यापन का अधिकार है। विशिष्ट अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगाें को न्याय दिलाने के लिए संगठन द्वारा विधिक सहायता मुहैया कराए जाने की व्यवस्था है, जिससे मेहनतकश व असहायों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। डीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य होने के कारण हमे अपने अधिकाराें के साथ अपने समकक्षाें के अधिकारों का भी सम्मान करना होगा। पुलिस एसपी ने कहा कि मानवाधिकार मनुष्य के लिए सुरक्षा का द्वार है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हर व्यक्ति को मानवाधिकाराें की जानकारी होनी चाहिए। समारोह के दौरान लेखन क्षेत्र सहित शिक्षण, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, अधिवक्ता, चिकित्सा क्षेत्र गायन क्षेत्र से मंटू मिश्रा हंसमुख व संजय सुरीला आदि को सम्मानित किया गया। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला संभाग की जिलाध्यक्ष उमा बरनवाल ने किया।