फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after three days, the attacker is still away from the grip.

तीन दिन बाद भी हमलावर पकड़ से दूर

Tue, 07 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Even after three days, the attacker is still away from the grip.
मिर्जापुर। शहर के मध्य कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा भैरवजी मंदिर के पास घर में घुसकर मां और बच्चों पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के साथ अभी तक खाली है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है, पर निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है। तीनों के हालत में सुधार हो रहा है। अब उनके बयान पर सब की निगाह टीकी है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा भैरव जी मंदिर के पास घर में घुसकर बदमाशों ने पुनीता देवी (36) और उसके दो पुत्र तेजस (8) और विराट (6) को लोहे के मूसल और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया था। नगर की सबसे चर्चित घटना में अभी घटना का खुलासा न होने पर तरह -तरह की चर्चा हो रही है। तीन दिन बीतने के बाद पुलिस भी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। महिला का आपरेशन होने बाद 48 घंटा बीत गया है। महिला के साथ बच्चों के सेहत में सुधार हो रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाह उनके बयान पर टीकी है। घटना को लेकर शहर में चर्चा तेज है। लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed