फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Esma against blockers

अवरोध करने वालों के खिलाफ एस्मा

Tue, 06 Oct 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Esma against blockers
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को विद्युत फीडरों का निरीक्षण किया। कहा कि जो अवकाश प्राप्त विद्युतकर्मी कार्य करना चाहते हैं वह प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग विद्युत आपूर्ति कार्य में अवरोध करेंगे, उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई संविदा कर्मी काम पर नहीं आता है तो उसकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने तैनाती सब स्टेशनों पर मौजूद रहे। कहा कि सब स्टेशनों पर तैनात संविदा कर्मियों की उपस्थिति प्रत्येक दिन राजस्व विभाग के द्वारा तैनात लेखपालों के द्वारा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जन मानस को विद्युत आपूर्ति व पानी आपूर्ति के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है अतएव वे इस मुश्किल की घड़ी में शांति एवं संयम बनाये रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान जिनके द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किया जायेगा या किसी संविदा कर्मचारी के कार्य करने में अवरोध उत्पन्न किया जायेगा उनपर एस्मा के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने विद्युत सब स्टेशन मोर्चाघर, सखौरा पर जाकर आपूर्ति बनाये रखने के लिये निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed