मिर्जापुर। जिले में छह व सात सितंबर को दो पालियों में होने वाली पीईटी के लिए मंगलवार को लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित है। बताया गया कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने कहा कि जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर चार पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा में 43200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह-केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक व कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जा चुकी है। इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें परीक्षा प्रारंभ से लेकर परीक्षा संपन्न होने तक विभिन्न सावधानियां एवं अधीनस्थ सेवा आयोग लखनऊ के समस्त निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में जनपद नोडल जयप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम व लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज पांडेय व सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।