फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Enrollment of the first phase completed

प्रथम चरण का नामांकन कार्य पूरा

Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 18 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Enrollment of the first phase completed
पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव में प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद   के लिए अंतिम दिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


जिसमें सिटी में 1546, कोन में 896 तथा मझवां में 710 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि सीखड़ में समाचार लिखे जाने तक नामांकन प्रपत्रों का मिलान देर रात तक हो रहा था।

पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए  206 उम्मीदवार तथा सदस्यों के लिए 2706 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नामांकन के दौरान सुरक्षा   के  लिए ब्लाक परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


सिटी ब्लाक में मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशी और उसके एक समर्थक को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। नामांकन के लिए सिटी ब्लाक में लंबी लाइन लगी रही। एसडीएम रत्नप्रिया भीड़ को नियंत्रित करने में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत  चुनाव में  ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में  ब्लाकों पर  नामांकन मंगलवार को भी हुआ। एआरओ द्वारा न्याय पंचायतवार काउंटर पर नामांकन  किया जा रहा है।

 नामांकन के दौरान  सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ब्लाकों  पर बैरिकेटिंग की  गई है।

जिले में  पहले चरण में 27 न्याय पंचायत के 206 ग्राम पंचायतों  और  2706 सदस्यों के   लिए चुनाव होंगे। 

पहले चरण  में सिटी के दस न्याय   पंचायतों के 87 ग्राम  पंचायत और 1149 सदस्य, कोन  के छह न्याय पंचायत  के  44 ग्राम पंचायत और 564  सदस्य, मझवां के पांच  न्याय पंचायत के 40 ग्राम  पंचायत और 550 सदस्य तथा   सीखड़ के छह न्याय  पंचायत के 35 ग्राम पंचायत  और 443 सदस्यों के लिए नामांकन हुआ।

चील्ह संवाददाता के  अनुसार कोन ब्लाक के आरओ नीरज अग्रवाल ने बताया कि  न्याय पंचायतवार  छह  काउंटर पर  प्रधान के लिए 280 तथा  सदस्य के लिए 616   सहित 896 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


नामांकन के  दौरान सुरक्षा के  लिए एसओ चील्ह  राजाराम मय फोर्स तैनात रहे।कछवां  संवाददाता के  अनुसार मझवां के आरओ  राम प्रकाश राना ने बताया कि प्रधान पद के लिए 201 और   सदस्य पद के लिए 509 सहित 710 उम्मीदवारों  ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed