{"_id":"349b7868b78387fd4fbe6e7bd3038299","slug":"employees-now-will-not-rest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चैन से नहीं बैठेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चैन से नहीं बैठेंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सरकार की वादाखिलाफी और मांगों के लंबित रहने से नाराज कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आर-पार की लड़ाई पर अड़े हुए हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 23 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा।
सभा की अध्यक्षता करते हुए परिषद अध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि विगत चार वर्ष से कर्मचारी केंद्र के समान भत्ता, चिकित्सा सुविधा और पेंशन लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं की शासन स्तर पर कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन आजतक मात्र आश्वासन ही मिला है।
उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी अब संकल्प ले चुका है कि मांगों को पूरा होने तक सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को माना नहीं गया तो कर्मचारी 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। जिसके लिए कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई की घोषणा की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी अब एकजुट हों। जिससे आंदोलन में तेजी आ सके। मंडलीय अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं। संरक्षक लालबचन पांडेय ने कहा कि कर्मचारी तन,मन और धन से आंदोलन में नहीं लगे तो अभी तक सरकार ने नकदीकरण की सुविधा समाप्त किया है। आगे सरकार आपकी एसीपी के साथ-साथ अन्य लाभों से भी वंचित कर देगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को पवन तिवारी, उमा शुक्ला, इजहार अहमद, विनय श्रीवास्तव, कमलेश्वर दूबे, विनोद मिश्र, दिनेश दूबे, नरेश रामाश्रय , सुरेश पांडेय, पीयूष दूबे, प्रेम नारायण आदि ने संबोधित किया।