फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Emphasis will be on the battle of employee benefits

कर्मचारी के हित की लड़ाई पर रहेगा जोर

Thu, 07 May 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Thu, 07 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on the battle of employee benefits

विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव सिंचाई विभाग स्थित विश्वसरैया हाल में बुधवार को संपन्न हो गया।

इसमें अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला मंत्री विनोद कुमार तिवारी और सम्प्रेक्षक पीयूष कुमार दूबे को निर्विरोध चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उनका पूरा ध्यान कर्मचारी हित पर रहेगा।

प्रांतीय पर्यवेक्षक शिवबरन सिंह यादव, भूपेश अवस्थी और यदुवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर अधिवेशन की शुरुआत की। साथ ही स्व. बीएन सिंह और स्व. उमाशंकर श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


प्रथम सत्रावसान की घोषणा सभाध्यक्ष शिवलाल अवस्थी ने किया।
द्वितीय सत्र में प्रांतीय पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी शिवरतन सिंह यादव द्वारा सभा में उपस्थित सभी घटक संघों के अध्यक्ष, मंत्री और प्रतिनिधियों से नामांकन के लिए प्रस्ताव मांगा। प्रस्ताव के बाद पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रांतीय पर्यवेक्षक भूपेश अवस्थी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। उनके हित के लिए संघर्ष किया जाएगा।



सदन को विनोद कुमार मिश्र, पवन तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, रविंद्र जायसवाल, राकेश तिवारी, विनय श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। निर्विरोध चुने जाने पर कर्मचारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed