{"_id":"60bbcc028ebc3ee48b1fa6bd","slug":"emphasis-on-conservation-of-forests-by-planting-trees-mirzapur-news-vns593245454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर वनो के संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर वनो के संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के साथ ही विकास विभाग की ओर से पौधरोपण किए गए। इस मौके पर वनों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण और इसके संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर कई स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने शुद्ध पर्यावरण के लिए पेड़, पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका बताया।
सिटी ब्लाक क्षेत्र के अर्जुनपुर स्थित पंचायत भवन पर डीपीआरओ अरविंद कुमार, बीडीओ सिटी दिनेश कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। चील्ह: प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने चील्ह पौधशाला में पौधरोपण किया। डीएफओ ने पर्यावरण संरक्षण में वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पौधशाला से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। हलिया: दिघिया वन रेंज परिसर में ।शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में जगधारी प्रसाद इंटर कालेज के संरक्षक अयोध्या प्रसाद यादव ने अंधाधुंध पेड़ों के कटान पर चिंता जताई। इस अवसर पर वन क्षेत्रधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे, ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ, राजेश मौर्य, दिनेश सिंह, मनोज कुमार, शिवशंकर मौर्य मौजूद रहे।
ड्रमंडगंज: पुरानी पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्रीय वनाधिकारी वीके तिवारी तथा चौकी प्रभारी भरतलाल पांडेय ने पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान कौशलेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। राजगढ़: नदिहार,गांव में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम व ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह पटेल ने 101 पौधे रोपित कराए। ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों ने अभियान का हिस्सा बनकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान राधेश्याम सिंह, डॉ अरविंद सिंह, कमलेश पाठक, अमृतलाल, प्रदीप कुमार सिंह, हृदय नारायण सोनी, राजू पांडे, मनोज पटेल, रामकुमार सिंह, कृपाशंकर सिंह, कैलाश नाथ, रामा, विनोद मौर्या ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
जमालपुर: एएनएम सेंटर भदावल परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजन सिंह एवं ग्राम प्रधान पुनीत कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। परिसर में छायादार सागौन के चार पौधे लगाए। इसी तरह सीएचसी परिसर में सागौन के चार, सहिजन के चार और गेंदा के दस पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान स्वास्थ शिक्षाधिकारी डा.अनुज कुमार शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार जायसवाल, राम नारायण सिंह, सच्चिदानंद, एएनएम चंद्रकला देवी मौजूद थे। सीखड़: भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, अदलपुरा में संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कान्ति बेहेरा की ओर से फाइकस पंडा के पौधे लगाए गए। निदेशक ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा संस्थान के प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के तीनों विभागाध्यक्ष डॉ. पी एम सिंह, डॉ आर बी यादव, डॉ के के पांडेय तथा प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनन्त बहादुर, डॉ. नीरज सिंह एवं वैज्ञानिक डॉ. शुभदीप रॉय मौजूद रहे। अदलहाट: कौड़ियाकला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। चेयरमैंन डॉ नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।