फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity system of 25 villages crumbling

चरमराई 25 गांवों की विद्युत व्यवस्था

Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity system of 25 villages crumbling
लालगंज। पिछले एक सप्ताह से लालगंज बस्तरा फीडर के 25 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। बारिश के मौसम में गांवों में अंधेरा छाया है।
विज्ञापन

लालगंज ब्लॉक के 25 गांवों की बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लगातार ब्रेकडाउन के कारण विद्युत व्यवस्था से ग्रामीण आजिज आ चुके हैं। सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद शाम तक बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं ने लालगंज बस्तरा फीडर की आपूर्ति दो भागों में विभक्त करने की मांग जिलाधिकारी से की है। फीडर से जुड़े गांवों में अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि फीडर से 12 घंटे से 14 घंटे तक आपूर्ति ठप रहती है। कटाई गांव के निवासी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि बिजली की सबसे बदहाल व्यवस्था इसी फीडर पर है। बच्चों की पढ़ाई विद्युत आपूर्ति ठप होने से नहीं हो पा रही है। निवार के आद्या सिंह पटेल कहते हैं कि फीडर में नियमित गड़बड़ी होती है। इस फीडर से कभी भी 16 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिली। अमरनाथ तिवारी ने कहा कि आपूर्ति इतनी लचर है कि ठीक से इनवर्टर की चार्जिंग भी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed