फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly death due to corona, 125 found infected

कोरोना से वृद्ध की मौत,125 मिले संक्रमित

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 125 found infected
मिर्जापुर। जिले में लगातार 27वें दिन बृहस्पतिवार को 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले और एक वृद्ध की मौत भी हुई है। बृहस्पतिवार को 125 नए संक्रमित मिले और 135 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या एक हजार 633 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 125 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 883 हो चुकी है। वहीं अब तक सात हजार 975 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को एल-टू अस्पताल में नरायनपुर निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में अब तक 75 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 39 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक हजार 491 लोग होम आइसोलेशन में है। 69 मरीज दूसरे जिले में भर्ती है। 34 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया बृहस्पतिवार को एक हजार 746 की रिपोर्ट आई है। बृहस्पतिवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हुई है। 125 संक्रमितों में 86 पुरुष और 39 महिला संक्रमित मिली हैं। जिले में अब तक चार लाख 60 हजार 490 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 58 हजार 690 की रिपोर्ट आई है। 1800 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 75 हजार 148 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 754 हाट स्पाट है। 595 ग्रामीण और 159 शहरी क्षेत्र में है। 34 कोविड मरीजों को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार 102 को लगाया गया वैक्सीनेशन
मिर्जापुर। जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू हुए टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार को 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर तीन हजार102 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 70, गुरुसंडी पीएचसी में 167, विजयपुर में 218, पड़री पीएचसी में 199, कछवां पीएचसी में 165, सीखड़ पीएचसी में 167, जमालपुर पीएचसी में 499, चुनार में 452, लालगंज में 217, हलिया में 327, पटेहरा में 175, राजगढ़ में 113, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 333 को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश ने बताया कि अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो को टीका लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed