{"_id":"614a26928ebc3e976a2b3b7d","slug":"eight-sanitation-workers-absent-in-four-wards-during-inspection-mirzapur-news-vns6129494123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में चार वार्डों में आठ सफाई कर्मचारी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में चार वार्डों में आठ सफाई कर्मचारी अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार की सुबह नगर पालिका परिषद के चार वार्डों गोसाई तालाब, घंटाघर, बसनही बाजार व इमामगंज में भ्रमण किया। इस दौरान गोसाई तालाब वार्ड में रोस्टर के अनुसार तैनात 13 कर्मचारियों में से दो, घण्टाघर वार्ड में 14 तैनात कर्मचारियों में से दो, बसनही बाजार वार्ड में 23 कर्मचारियों के सापेक्ष कम कर्मी मिले, वहीं इमामगंज वार्ड में 18 तैनात कर्मचारियों के सापेक्ष एक कर्मचारी उपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने सभी आठ अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश को दिया।
निरीक्षण के दौरान कोतवाली शहर के बगल वाली गली में मलबे का ढेर पाया गया। इसी प्रकार पेट्रोल पंप तिराहा से कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाली सड़क के दाहिने तरफ नालियों से निकाला हुआ मलबा पड़ा था जो कई दिनों से हटाया नहीं गया है। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि नगर की सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित करायी जाए तथा नालियों से निकाले गये मलबे को तत्काल उसी दिन हटवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं भी मलबा इकट्ठा न होने पाए तथा नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कर्मियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने को कहा।