{"_id":"58558ca94f1c1bf95164a471","slug":"eight-people-injured-in-qauerrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर मारपीट हुई, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर मारपीट हुई, आठ लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कछवां में भर्ती कराया। हालत चिंता जनक होने पर रमेश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
महामलपुर गांव निवासी रमेश दलित व नेदू के बीच रास्ते को लेकर शनिवार की शाम चार बजे विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की घटना में एक पक्ष से शकुंतला देवी 40 वर्ष पत्नी रमेश, नन्हकई 30 वर्ष, गोरई 35 वर्ष तथा रमेश 50 वर्ष वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता, छोटकी, नेदू तथा गुल्लू घायल हो गए।
परिवार के अनुसार सुनीता व रमेश की शकुंतला खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान नेदू पहुंचा और उसकी सुनीता ने शकुंतला को उसके खेत के डाड़ पर जाने से मना कर दिया। विरोध जताने पर नेदू उसकी पत्नी शकुंतला को पीटने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।