फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight kiln owners were sued

आठ भट्ठा मालिकों पर हुआ मुकदमा

Tue, 17 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 17 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eight kiln owners were sued
बाल मजदूर - फोटो : demo pic

विज्ञापन
ईंट भट्ठा संचालक मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र लिए व बगैर रायल्टी जमा किए मिट्टी का खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रोक के बावजूद ईटों की पथाई करते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चुनार व सदर तहसील के आठ ईट भठ्ठा मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खनन अधिकारी को दिया है। इस मामले में विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज भी करा दिया गया है। 

जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने जनपद के समस्त ईंट भट्ठा मालिकों को निर्देशित किया था कि बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र लिए तथा बगैर रायल्टी जमा किए कोई भी भट्ठा मालिक मिट्टी का खनन कर ईटों की पथाई नहीं करेगा। डीएम के रोक लगाने के बावजूद जिले के भट्ठा मालिक मिट्टी का खनन कर ईटों की पथाई करते रहे। इसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने खान अधिकारी, एसडीएम सदर व चुनार, सीओ सदर व चुनार की एक टीम गठित कर इसकी जांच करते हुए गलत पाए जाने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


जिसकी जांच करने पर तहसील सदर के जय ईंट उद्योग नरैना, रामापुर में स्थापति मेसर्स अंकित ईट भट्ठा, सिनहर कला में के रोचक ईंट उद्योग, लप्सी के मेसर्स मंयक प्लस ईंट भट्ठा, सिंदुरिया कलना के  बजरंग ईट भट्ठा, नेगुराबान सिंह में स्थित विशार्ल इंट भट्ठा, भिलगौर के विकास ईट भट्ठा के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके अलावा चुनार तहसील के शिवानी ईंट भट्ठा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि बाद भी भट्ठे पर शौचालय नहीं बनवाया गया। पर्यावरण और खनन के मानकों को नहीं पूरा किया तो उनके ईंट भट्ठे को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed