फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight injured in a fight over possession in a temple, case filed

मंदिर में कब्जे को लेकर मारपीट में आठ घायल, मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in a fight over possession in a temple, case filed
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के माझी बस्ती में बने शिव मंदिर पर कब्जे और बुधवार की रात को पूजा न करने देने को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार की सुबह गांव की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच कर मंदिर पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी अजय कुमार राय और महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह, शहर कोतवाल रविंद्र कुुमार यादव ने महिलाओं को समझा कर घर भेजा। सीओ ने कछवां थाने जाकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

गांव में एक शिव मंदिर है। जिसका गांव के लोगों ने समिति बनाकर चंदा लगाकर मरम्मत कराया है। मंदिर के सामने एक मकान है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के सामने रहने वाले लोग मंदिर मेें अपना वाहन रखते हैं। गाय बांधते हैं और कब्जा करना चाहते हैं। कोई दर्शन- पूजा के लिए जाता है तो विवाद भी करते हैं। बुधवार को मंदिर से वाहन हटाने की बात कहने पर लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। युवक भाग कर बस्ती में गया और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें महात्मा, ओमप्रकाश, गोपीचंद, शिव शंकर, कविता, आलोक, बृजेश निषाद, विक्रम, शिभवम, प्रेमा देवी, बबली पत्नी सुरेश घायल हो गईं। घायलों का कछवां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आलोक और शिवकुमार गोपीचंद की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसएसआई रमाकांत सिंह यादव ने दोनों पक्षों में से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव की महिलाएं मंदिर पर कब्जा हटाने और कब्जा करने वालेे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। सूचना पर शहर कोतवाल और महिला थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और सभी को कछवां थाने पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सिटी अजय कुमार राय कछवां पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed