फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid celebrated , hugging each other compliments given together

मनाई ईद, एक-दूसरे के गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sun, 19 Jul 2015 12:39 AM IST
Eid celebrated , hugging each other compliments given together
Eid celebrated , hugging each other compliments given together Updated Sun, 19 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated , hugging each other compliments given together
 जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति और सौहार्दपूूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। खाने-खिलाने और खुशियां मनाने का दौर देर रात तक चलता रहा। सुबह ही नए-नए परिधान धारण कर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

शनिवार की अल-सुबह से ही लोग नए-नए परिधानों में ईदगाह और मस्जिदों पर पहुंचने लगे थे, जहां अपने निर्धारित समय से ईद की नमाज अदा कराई गई। नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के 22,  कटरा कोतवाली क्षेत्र के 33 एवं देहात कोतवाली क्षेत्र के 22 मस्जिदों में  अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। ईद के मद्देनजर नगर के ईदगाह और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए थे। नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ईदगाह के इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और अपने शहर और मुल्क में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी।  इसी क्रम में नगर के वासलीगंज स्थित गंगाबीवी मस्जिद सहित गोसांई तालाब, आर्यकन्या मार्ग, घास की गली, घोड़े शहीद, पक्की सरांय, सुंदरघाट, गफूर खां गली, कुरैश नगर, रामबाग, अजीज इमाम गली, नारघाट, गजियाटोला, त्रिमोहानी, भटवा की पोखरी, रमईपट्टी सहित कई अन्य इलाकों में स्थित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। ईद पर घरों में तरह-तरह की लजीज सेवईं के साथ ही दही बड़ा और छोला सहित अन्य व्यंजनों के खाने-खिलाने का दौर अनवरत चलता रहा। ईद के दिन लगातार बिजली आपूर्ति किए जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और नगर के इमामबाड़ा सहित कई मुहल्लों में मेले जैैैसा माहौल दिखा। ईद पर सुबह से ही बच्चे नए-नए परिधान पहनकर खुशी से उछल रहे थे और अपने बड़ों से ईदी लेने में जुटे रहे। ईद पर्व पर  ईदगाह और मस्जिद परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद इंतजाम की गई थी। रंग-बिरंगे झालरों से नगर क्षेत्र में स्थित समस्त मस्जिदों की आकर्षक सजावट देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed