{"_id":"ef8f82e5ca342fa1537ccd7193580511","slug":"during-checking-of-power-made-a-ruckus-logaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग के दौरान लोगाें ने मचाया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग के दौरान लोगाें ने मचाया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर के वासलीगंज मोहल्ले में लेागाें ने हंगामा मचा दिया।
नाराज लोगाें ने कहा कि पुरुषों के न रहने के बावजूद कर्मचारी घराें में घुस जा रहे हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली विभाग की एक टीम नगर के वासलीगंज मोहल्ले में चेकिंग कर रही थी। टीम नगर के रामबाग इलाके में पहुंची और एक युवक के घर में घुस गई।
बाहर निकली महिलाओें ने कहा कि उनके घर पर कोई पुरुष नहीं है। इसलिए वह कोई भी रसीद नहीं दिखा सकती हैं। इसके बावजूद टीम के कर्मचारी घर में घुस गए और महिलाआें से अभद्र व्यवहार करते हुए मीटर को चेक करने लगे।
मामले की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और बवाल मचाने लगे। कहा कि यह तो गुंडागर्दी है। इसलिए इस पर लगाम लगना चाहिए।
हंगामा होते ही बिजली विभाग के लोगों के हाथ्ा पैर फूल गए। बहरहाल मानिंद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और बिजली विभ्ााग के अधिकारियों से मांग की कि वह चेकिंग के दौरान इस तरह किसी के घर में घुस कर चेकिंग न करें।