फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to domestic dispute, the young man hanged himself to death

गृह कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, the young man hanged himself to death
कछवां थाना क्षेत्र के कछवां डीह तिवारीयान वार्ड में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। रात में काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला तो युवक फंदे पर लटक रहा था। युवक के शव को जब तक फंदे से उतारा गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिवजी मौर्य (32) वाराणसी में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने रात में कमरे के अंदर पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। रात को काफी देर दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। इस पर परिजनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला। फंदे से लटके युवक को जब तक उतरा, उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed